अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 2 देसी कट्टा किये बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 17 जुलाई को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 18 जुलाई को अपराध शाखा AVTS भुपानी की टीम ने उपेंद्र(46) वासी राजीव कालोनी डबुआ फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जा से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है। जिसके विरुद्ध थाना ओल्ड में मामला दर्ज किया गया है।

इसी प्रकार क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने हेमंत(24) वासी गांव करनेरा फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित दुर्गा बिल्डर पल्ला फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध पल्ला थाना में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है ! दोनों आरोपितों माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!