अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 2 देसी कट्टा किये बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 23 जून को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 23 जून को अपराध सेक्टर-48 की टीम ने अंकित(33) वासी गांव पल्ला फरीदाबाद को अटल पार्क सेक्टर-58 से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जा से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपित पर पूर्व में भी आर्म्स एक्ट व चोरी सहित 4 मामले दर्ज हैं। जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार क्राईम ब्रांच AVTS भूपानी की टीम ने विशाल(33) वासी इटावा उत्तर प्रदेश को अवैध देसी कट्टा सहित भूपानी रेलवे पुल फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना ओल्ड में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपितों माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।



