फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 जनवरी को क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने दीपक वासी कुंदन कॉलोनी, फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित सेक्टर-2, बाई पास रोड से गिरफ्तार किया है, वहीं क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने रिन्कू वासी गाँव राम नगर झुग्गी, फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित सब्जी मंडी खेडीपुल से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं और दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!