फरीदाबाद पुलिस का वाहन चोरों पर प्रहार, अलग-अलग मामलों में तीन चोर गिरफ्तार

चोरी की 1 मोटरसाईकिल, 1 स्कूटी व 1 ईको गाडी बरामद

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 1 चोरी की मोटरसाईकिल, 1 स्कूटी व 1 ईको गाडी बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना डबुआ में एक मोटरसाईकिल चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अभिषेक वासी डबुआ को चोरी की मोटरसाईकिल सहित तिरंगा पार्क सेक्टर-48 से गिरफ्तार किया है।

वहीं अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने एक स्कूटी चोरी के मामले में मोहित वासी महोबा उत्तरप्रदेश को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा AVTS की टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-58 क्षेत्र से ईको गाडी चोरी के मामले में संजय वासी हाल जगदम्बा कॉलोनी, छतरपुर दिल्ली को चोरी की ईको गाडी सहित सिकरोना चौकी के पास नाका से गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपितों को मानननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!