राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ माधव नगर व स्वदेशी जागरण मंच फरीदाबाद पश्चिम के द्वारा चलाया गया श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान

फरीदाबाद 8 फरवरी। अयोध्या में बन रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के निमित पूरे देश में निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। फरीदाबाद में माधव नगर के स्वयंसेवक व स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा सारन गांव, जनता कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, प्याली चौक से लेकर 60 फ़ीट रोड़ की मार्किट में निधि समर्पण अभियान के तहत 1890 परिवारों से सम्पर्क किया गया व श्रीराम मंदिर के लिए लोगों से निधि समर्पण लिया। वहीं लोगो ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक ब्रिजलाल चौहान, नगर कार्यवाह अखिलेश, सह नगर कार्यवाह मोहन, नगर अभियान प्रमुख गंगाराम बघेल, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक दुर्गेश कश्यप, सह जिला संयोजक धर्मवीर, विद्यार्थी कार्य प्रमुख आशु व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!