टेलिग्राम टास्क देकर 3,50,002/-रू की ठगी, खाताधारक व खाता उपलब्ध करवाने वाले सहित दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों लगातार कार्रवाई की जा रही है, साइबर थाना NIT की टीम ने टेलिग्राम टास्क देकर 3,50,002/-रू की ठगी करने के मामले में खाताधारक व खाता उपलब्ध करवाने वाले को गिरफ्तार किया है। उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए गौतम वासी विधुर नगर, इंदौर व प्रणय दुबे वासी इंदौर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जवाहर कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 30 मई को उसे एक टेलिग्राम ग्रुप में जोडा गया और उसे टास्क पूरे करके पैसे कमाने का लालच दिया। फिर ठगों कहने पर उसने 3,50,002/-रू उनके बताये गये खाता में भेजे और जब पैसे वापिस मांगने पर उसे ब्लॉक कर दिया गया। जिस शिकायत पर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित दोस्त है साथ में फाईनेंस का काम करते थे, मामले में आरोपित प्रणय ने खाताधारक गौतम का खाता लेकर अपने एक अन्य दोस्त की मदद से आगे ठगों तक पहुंचाया था। जिस खाता में ठगी के 3 लाख रूपये आये थे। माननीय अदालत में पेशकर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।



