शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 16,55,000/-रू की ठगी, खाताधारक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
साइबर थाना बल्लभगढ टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 16,55,000/-रू की ठगी के एक मामले 2 आरोपितों को 18 जून को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान में अमित(41) वासी सकरडीहा जिला चंदौली उत्तर प्रदेश व अमन(31) वासी आदमपुर वाराणसी के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-8, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 12 अप्रैल 2025 को एक टेलिग्राम ग्रुप से जोडा गया, जिसमें ट्रैडिंग की सलाह दी जाती थी। उक्त ग्रुप को उसने कुछ दिन तक ऑबजर्व किया और निवेश करने का मन बनाया। जिस पर उसका खाता खुलवाया गया और निवेश करने के लिए कहा गया। फिर उसने निवेश करना शुरू किया और उसने कुल 16,55,000/-रू का निवेश किया। जब पैसे निकालने के लिए कहा तो ग्रुप को डिलिट कर दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपित अमन का, “अमन इंटरप्राईजेज” फर्म के नाम से खाता है, जिसने अपना खाता आगे अमित को दिया था। अमित ने यह खाता आगे ठगो को दे दिया। अमन 12वीं पास है व फुलों की रहडी लगाता है वहीं अमित बी.ए पास है व प्राईवेट नौकरी करता है। फर्म के खाता में 7.5 लाख रुपये आए थे। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। घटनाक्रम में अब तक 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।



