शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 54,85,000/- रूपये की ठगी, 2 आरोपित गिरफ्तार

साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 54,85,000/- रूपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये 25 अप्रैल को साइबर थाना NIT की टीम ने सुमित(21) वासी आगरा उत्तर प्रदेश व मनवेंद्र(22) वासी जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार एस.जी.एम नगर वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि जनवरी 2026 में उसकी फेसबुक आईडी पर एक मैसेज आया। जिन्होंने बतलाया कि वे ग्लोबल प्राइम ट्रेड का काम करते है और लोगों के पैसे को ग्लोबल ट्रेड में लगवाते है और उसका मोटा मुनाफा दिलाते है। फिर उसके मोबाईल पर एक लिंक भेजा जिसमें शिकायतकर्ता ने अपनी सारी डिटेल्स भर दी, फिर M.GLOBALPRIMEJP.CC पर उसका एक अकाउंट खोल दिया और उसे एक टेलीग्राम ग्रुप @G_Global_Prime_CS में ऐड किया। जिसके बाद ठगो के कहने पर शिकायतकर्ता ने ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने के लालच में अलग-अलग खाता में कुल 54,85,000/- रूपये भेज दिये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित सुमित विदेश में बैठे ठगो के साथ संपर्क में था। जिनके कहने पर सुमित ने मनविंद्र को नवीन(खाताधारक) के पास दिल्ली के एक होटल में भेजा था। जहां बैठकर उन्होंने खाता का एक्सेस टेलीग्राम के जरिये विदेश में बैठे ठगो को दिया था। मनविंद्र B.SC व I.T.I पास व सुमित 12वीं पास है। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!