मॉडर्न स्कूल सैक्टर 17 फरीदाबाद के कक्षा 10वीं के छात्रों ने रचा नया इतिहास, शत-प्रतिशत परिणाम से बढ़ाया मान

Faridabad (Manish Sharma) : मॉडर्न स्कूल ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को सार्थक सिद्ध किया है। इस वर्ष विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर न केवल अपनी गुणवत्ता का परिचय दिया, बल्कि सफलता के नए आयाम भी स्थापित किए हैं, जिससे संस्थान का गौरव और भी ऊंचाइयों तक पहुंच गया है।

इस वर्ष कुल 155 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 53 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे। विषयवार परिणाम भी अत्यंत प्रभावशाली रहा। गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में 100% परिणाम दर्ज किया गया, जबकि हिन्दी एवं अंग्रेज़ी में भी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

विद्यालय के मेधावी छात्रों में देवांश हल्दर और धैर्य मुखर्जी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उच्च उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों में गणित विषय में दिव्यांश हल्दर, आयुष, दिशिता, निहाल सचदेवा तथा जतिन आनंद ने 100% अंक प्राप्त कर विशेष स्थान बनाया। विज्ञान विषय में धैर्य ने पूर्ण अंक अर्जित किए। सामाजिक विज्ञान में मृदु अग्रवाल, सफिया सैयद अहमद, आस्था तथा धैर्य ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय में मृदु अग्रवाल एवं देवांश हल्दर ने 100% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के चेयरमैन श्री एस के जैन तथा प्राचार्या डॉ ० श्रीमती नीलिमा जैन जी ने इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण छा गया तथा इस उपलब्धि ने पूरे विद्यालय परिवार को गर्व से भर दिया। सैक्टर 17 फरीदाबाद के कक्षा 10वीं के छात्रों ने रचा नया इतिहास, शत-प्रतिशत परिणाम से बढ़ाया मान

मॉडर्न स्कूल ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को सार्थक सिद्ध किया है। इस वर्ष विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर न केवल अपनी गुणवत्ता का परिचय दिया, बल्कि सफलता के नए आयाम भी स्थापित किए हैं, जिससे संस्थान का गौरव और भी ऊंचाइयों तक पहुंच गया है।

इस वर्ष कुल 155 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 53 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे। विषयवार परिणाम भी अत्यंत प्रभावशाली रहा। गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में 100% परिणाम दर्ज किया गया, जबकि हिन्दी एवं अंग्रेज़ी में भी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

विद्यालय के मेधावी छात्रों में देवांश हल्दर और धैर्य मुखर्जी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उच्च उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों में गणित विषय में दिव्यांश हल्दर, आयुष, दिशिता, निहाल सचदेवा तथा जतिन आनंद ने 100% अंक प्राप्त कर विशेष स्थान बनाया। विज्ञान विषय में धैर्य ने पूर्ण अंक अर्जित किए। सामाजिक विज्ञान में मृदु अग्रवाल, सफिया सैयद अहमद, आस्था तथा धैर्य ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय में मृदु अग्रवाल एवं देवांश हल्दर ने 100% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के चेयरमैन श्री एस के जैन तथा प्राचार्या डॉ ० श्रीमती नीलिमा जैन जी ने इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण छा गया तथा इस उपलब्धि ने पूरे विद्यालय परिवार को गर्व से भर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!