विश्व मानक दिवस 2026 के अवसर पर बीआईएस फरीदाबाद शाखा कार्यालय द्वारा “एक कदम गुणवत्ता के और” गुणवत्ता यात्रा का भव्य आयोजन

फरीदाबाद, 9 अक्टूबर : भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), फरीदाबाद शाखा कार्यालय द्वारा विश्व मानक दिवस 2026 के अवसर पर आज प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक “एक कदम गुणवत्ता के और” शीर्षक से भव्य गुणवत्ता यात्रा (Quality Walk) का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व मानक दिवस की थीम सतत विकास लक्ष्य-7 (SDG-7): किफायती एवं स्वच्छ ऊर्जा (Affordable and Clean Energy) रही, जिसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग, ऊर्जा दक्षता तथा सतत विकास के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओम प्रकाश, सेवानिवृत्त उप महानिरीक्षक (DIG), सीमा सुरक्षा बल (BSF) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विवेक कुमार रावत, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन, फरीदाबाद तथा संजीव चौधरी, पूर्व अध्यक्ष, बार एसोसिएशन, फरीदाबाद शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन बीआईएस फरीदाबाद शाखा कार्यालय के निदेशक एवं प्रमुख एम.के. परमानिक के मार्गदर्शन में किया गया !



