एचएसईबी वर्कर यूनियन ने एनआईटी एक्सईएन उर्मिला ग्रेवाल को सौंपा अपना विरोध पत्र

फरीदाबाद : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सेक्टर-23 स्तिथ एनआईटी डिवीजन कार्यालय पर एकत्र होकर यूनिट प्रधान सोनू कुमार गोला व सर्कल सचिव लेखराज चौधरी के नेतृत्व में हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन की यूनिट एनआईटी फरीदाबाद कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने एनआईटी फरीदाबाद डिवीजन की एक्सईएन मैडम उर्मिला ग्रेवाल को कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे पर पूर्व में यूनियन दवारा दिए एजेण्डे पर काम ना होने से खफा होकर एचएसईबी वर्कर यूनियन हेड ऑफिस भिवानी-292 के बैनर तले अपना ज्ञापन स्वरूपी विरोध पत्र सौंपा !

यूनियन दवारा दिए गये इस विरोध पत्र पर यदि निगम के अधिकारियों ने समय रहते कोई संज्ञान नही लिया तो आगामी 30 अप्रैल के बाद कर्मचारी मजबुरन अपना विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। इससे उत्पन्न किसी भी प्रकार की अशान्ति आमजन में पैदा होती है तो इसके लिये स्वयं निगम के अधिकारी एवम एक्सईएन एनआईटी फरीदाबाद जिम्मेदार होंगी । एक्सईएन को विरोध पत्र देने के इस मौके पर राजेश शर्मा वरिष्ठ उपप्रधान, दयाराम तँवर उपप्रधान, मुकेश शर्मा यूनिट सचिव, राजेश कुमार सहसचिव, मामचन्द कैशियर, सुमित कुण्डू संगठनकर्ता नम्बर-एक, धर्मेंदर संगठनकर्ता नम्बर-दो व भागीरथ प्रधान सब यूनिट नम्बर-तीन सहित काफी संख्या में कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!