गोली मारकर पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिस चौकी IMT टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी IMT की टीम ने पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी पति जसवंत वासी सेक्टर-74, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-74 फरीदाबाद निवासी चन्द्रवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 13 मार्च की रात उसका पति जसवंत घर आया और उसने उस पर अपनी पिस्टल से फायर कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके बेटे कुलदीप पर भी पिस्टल तानकर उसे डराया-धमकाया। शिकायत के आधार पर थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी जसवंत का पारिवारिक विवाद चल रहा था। 13 मार्च को घर आने पर विवाद बढ़ गया, जिस पर आरोपी ने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपनी पत्नी पर फायर कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



