वाहन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस चौकी अग्रसेन की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल के द्वारा शहर में अपराधिक मामलो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर बल्लबगढ़ की टीम पुलिस चौकी अग्रसेन ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम राजेंन्द्र है आरोपी पलवल के गांव लिखी का रहने वाला है। पुलिस चौकी अग्रसेन प्रभारी श्रीराम की टीम एएसआई सुखराम, मुख्य सिपाही ज्ञान चंद और सिपाही टिन्कू ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से ईमली चौक मैन बजार बल्लबगढ़ से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल को 17 अक्टूबर को मैन बजार बल्लबगढ़ से चोरी किया था जिसका मामला थाना शहर बल्लबगढ़ में दर्ज किया गया था। आरोपी नशा करने का आदी है नशे की पूर्ती के लिए चोरी की वारदातो को अनजाम देता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!