हिमांशु भाटिया की हत्या के मामले में साथी ही निकला षडयंत्रकारी, अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अपराध व अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। 24/25 नवंबर की रात टाउन नंबर -1, एनआईटी में हिमांशु भाटिया की चाकू मार कर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने मृतक के दोस्त इक्षित को गिरफ्तार किया है। वह, हिमांशु की हत्या करवाने का सुत्रधार था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24/25 नवंबर की रात को टाउन न० 1 में हिमांशु भाटिया उम्र 27 साल की भरत वासी ब्लॉक सी, टाउन नंबर 1 द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना बारे पिता रवि भाटिया की शिकायत पर थाना कोतवाली में हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें चाकू मारने वाले आरोपी भरत को अपराध शाखा DLF की टीम ने 26 नवम्बर को गिरफ्तार किया था, जिसकी पूछताछ पर मामले के षडयंत्रकारी हिमांशु के दोस्त इक्षित का नाम सामने आया।

उन्होंने आगे बताया कि क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए 27 नवंबर को इक्षित (27) वासी टाउन न0 1 NIT, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि इक्षित और मृतक हिमांशु दोस्त थे। मृतक हिमांशु, इक्षित की बहन को परेशान करता था। इक्षित को पता था कि भरत और हिमांशु की कहासुनी चल रही है। इक्षित ने बदला लेने के लिए भरत के साथ मिलकर हिमांशु को मारने की योजना बनाई और 24/25 नवम्बर की रात को जब वह भरत के साथ गाडी में मौजूद था तो उसने हिमांशु को फोन कर बुलाया औऱ जैसे ही हिमांशु मोटरसाईकिल पर वहां पर आया तो भरत ने योजना के अनुसार हिमांशु पर चाकू से वार कर दिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

आरोपी इक्षित पर पूर्व में भी लडाई झगडे और आर्मस एक्ट के पांच मामले दर्ज है। वह मई 2025 में एक लडाई झगडे के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!