मानव उत्थान मंच व कुमार दवाखाना ने सयुंक्त रुप से वरिष्ठ नागरिक निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

फरीदाबाद : मानव उत्थान मंच और कुमार दवाखाना ने सयुंक्त रुप से सीनियर सिटीजनस के लिए मुफ्त शिविर का आयोजन किया जिसमें वरिष्ठ नागरिकों का मधुमेह, ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन की जाँच मुफ्त की गई।

वरिष्ठ नागरिकों को संस्था के संस्थापक डा. महेश वैद्य ने शहद और च्यवनप्राश भी वितरित किए, कुछ बुजुर्गों को नी कैप भेंट किये गये। वहीं राजकुमार अरोड़ा ने एक्यूप्रेशर द्वारा दर्द से राहत की विधि बताई। लगभग 120 रोगियों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में मनोज वत्स, बाल किशन, अरूण शर्मा, रमेश पांचाल, कुलदीप शर्मा, सुशील शुक्ला, सरला देवी, दीपक मौर्य आदि ने काफी सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!