अस्पताल की पार्किंग में महिला की डिलीवरी होना चिंताजनक : बलजीत कौशिक

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- स्वास्थ सेवाओं का बुरा हाल, अस्पताल में न दवाई हैं और न इलाज

फरीदाबाद। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने सैक्टर-3 स्थित एफआरयू सरकारी अस्पताल की पार्किंग में महिला की डिलीवरी होने को चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की पार्किंग में महिला की डिलीवरी होना हरियाणा सरकार की ठप्प स्वास्थ्य सेवा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एक ओर तो सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना का दावा करती है जबकि सरकारी अस्पताल की पार्किंग में ही महिला की डिलीवरी हो रही है। देर रात पार्किंग में लाइट की व्यवस्था भी नहीं थी। महिला स्टाफ को टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी के बाद की सभी प्रक्रियाएं पूरी करनी पडी जो भयावह स्थिति है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि महिला के परिवार का आरोप है कि जब वे उसे डिलीवरी के लिए अस्पताल लेकर आए, तो वहां कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं था। मेन गेट भी बंद था और इमरजेंसी वार्ड में भी कोई नर्स नहीं मिली। महिला को लेबर पेन हो रहा था। इसके बाद परिवार के साथ आई एक महिला ने पार्किंग में ही उसकी डिलीवरी कराई। महिला ने बेटे को जन्म दिया। परिवार के सदस्य व्हीलचेयर भी खुद ही लेकर आए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ सेवाओं का बुरा हाल है, कोई किसी की सुनने वाला नहीं। अस्पताल में न दवाई हैं और न इलाज। सरकारी अस्पताल तो केवल एमएलआर कटवाने के लिए ही रह गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!