बल्लभगढ़ 12 वर्षीय नाबालिक लड़के की गला दबाकर हत्या के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

– प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग बहन ने ही अपने नाबालिग भाई की गला दबाकर कर दी थी हत्या, वजह थी लड़की को लगता था कि मां-बाप बेटे को प्यार करते हैं बेटी को नहीं

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि मृतक लड़के का पिता राजेंद्र कुमार अपनी पत्नी के साथ कोहलीवाड़ा में किराए के मकान में रहता है। पति पत्नी दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। दोनों बच्चे, राजेंद्र सिंह के पैतृक गांव काकोर औरैया यूपी में दादा दादी के पास रहते थे, जो गर्मियों की छुट्टियों के चलते दोनों बच्चे 10-12 दिनों से माता पिता के पास बल्लभगढ़ आए हुए थे। राजेंद्र और उसकी पत्नी रोजाना की तरह सुबह ड्यूटी पर चले गए जिसके पश्चात दोनों भाई बहन घर पर अकेले थे। शाम को जब राजेंद्र और उसकी पत्नी काम से वापस आए तो घर पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी और उनका 13 वर्षीय लड़का बेसुध हालत में बेड पर लेटा हुआ था। लड़के के गले पर निशान पड़े हुए थे। लड़के को तुरंत ईएसआईसी हॉस्पिटल लेकर जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या की सूचना मिलते ही एसीपी सिटी बल्लभगढ़, थाना प्रबन्धक सिटी सत्यवान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

लड़के के पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में जांच शुरू की गई। डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल ने आरोपी की धरपकड़ के निर्देश दिए!

पुलिस द्वारा बच्चे के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी एकत्रित करनी शुरू की तो पुलिस को नाबालिक लड़की पर हत्या का शक हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया कि लड़की के परिजन उससे ज्यादा उसके भाई को प्यार करते थे। लड़का फोन में खेलता रहता था और लड़की को फोन नहीं दिया जाता था। लड़की को कई बार डांट दिया जाता था जिससे उसे लगा कि उसके माता-पिता और परिजन सिर्फ लड़के को प्यार करते हैं उसे नहीं।

माता-पिता रोजाना की तरह ड्यूटी पर गए हुए थे लड़की ने अपने भाई से फोन मांगा तो भाई ने फोन नहीं दिया वो फोन से गेम खेलता रहा नाबालिग लड़की ने गुस्से में आकर अपने छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। नाबालिक लड़की से माता की मौजूदगी पूछताछ की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए नाबालिक लड़की को जूनाइल जस्टिस बोर्ड के सम्मुख पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!