हिमाचल प्रदेश से नशे की सप्लाई का मुख्य स्रोत दबोचा, 4 किलो गांजा व 750 ग्राम चरस की सप्लाई का खुलासा

क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने कुल्लू से आरोपी रजत भट्टी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में सामने आया फरीदाबाद तक नशा पहुंचाने का नेटवर्क

फरीदाबाद, 18 अगस्त। फरीदाबाद पुलिस द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नशा तस्करों एवं सप्लायरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में अंतर्गत क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने नशे की सप्लाई के एक महत्वपूर्ण स्रोत तक पहुंचते हुए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजत भट्टी निवासी कुल्लू, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। वह, फरीदाबाद में गांजा और चरस की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को नशा उपलब्ध करवाता था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 दिसंबर 2025 को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने कार्रवाई करते हुए रोहित निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश को सेक्टर-29 बाईपास रोड, फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से टीम ने 4 किलो 58 ग्राम गांजा बरामद किया गया था।

पूछताछ के दौरान रोहित से अमर सिंह व यादराम का नाम सामने आया। अमर सिंह ने रोहित और यादराम की आपस में मुलाकात करवाई थी और यादराम ने रोहित को गंजा उपलब्ध कराया था। इसके बाद अपराध शाखा की टीम ने अमर सिंह व यादराम को भी गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान यादराम के कब्जे से 750 ग्राम चरस भी बरामद हुई। यादराम ने खुलासा किया कि वह गांजा और चरस हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी रजत भट्टी से खरीदकर लाता था और इसके बाद फरीदाबाद में आगे सप्लाई करता था।

यादराम से पूछताछ और जांच में मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने नशे की सप्लाई के मुख्य स्रोत तक पहुंचने के लिए कार्रवाई शुरू की और लगातार जांच व तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर टीम ने हिमाचल प्रदेश में आरोपी रजत भट्टी की तलाश की।

क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने सफलता हासिल करते हुए 18 अगस्त को आरोपी रजत भट्टी को कुल्लू, हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। टीम की इस कार्रवाई से फरीदाबाद तक नशे की सप्लाई पहुंचाने वाले नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी सामने आई है।

जिसको गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की खरीद- फरोख्त से जुड़े अन्य व्यक्तियों, नशे की सप्लाई के नेटवर्क, नशे की खरीद के स्रोत तथा फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी रजत भट्टी के खिलाफ पूर्व में भी NDPS एक्ट के मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!