कुन्दन ग्रीन वैली स्कूल तराशता है सोना, बनाता है कुन्दन : भारत भूषण
कुन्दन ग्रीन वैली स्कूल में बजे खुशी के ढोल

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : कुन्दन ग्रीन वैली स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी कक्षा 12 एवं कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।
कक्षा 12 के विभिन्न संकायों में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त किये। वाणिज्य संकाय के छात्र नैतिक ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी संकाय में चार्वी ने 94 प्रतिशत, हिमांशी ने 9.7 प्रतिशत, हर्षित ने 90 प्रतिशत तथा रिया ने 86.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विज्ञान संकाय में तनिषा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त पंकज ने 90 प्रतिशत, अंकुर ने 88.5 प्रतिशत, कृतिका ने 88 प्रतिशत, सचिन ने 87.8 प्रतिशत, प्रतिभा ने 84 प्रतिशत तथा हितेश ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कला संकाय में पारुल ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संकाय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अभिनव ने 9 प्रतिशत, जिया ने 88.5 प्रतिशत, अचिंत एवं गौतम ने 85 प्रतिशत तथा अंशिका एवं निधि ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने विषयवार अंकों में भी शानदार उपलब्धियाँ हासिल कीं। 48 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 65 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 58 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक, 208 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक तथा 287 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

विद्यालय के चेयरमैन भारत भूषण ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत और संस्कारों से प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक श्रेष्ठ नागरिक बनाना है ताकि वे भविष्य में देश और समाज का नाम रोशन कर सकें।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा –
‘‘सफलता उन्हीं के कदम चूमती है, जिनके सपनों में जान होती है।
पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।’’
साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को संदेश दिया कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
इसी क्रम में विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमति कमल अरोडा ने सभी मेधावी विद्यार्थियों का फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कुन्दन ग्रीन वैली स्कूल की पहचान सदैव विद्यार्थियों को तराश कर कुन्दन बनाने की रही है और भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार शिक्षा एवं संस्कारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा।



