फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 उद्घोषित अपराधी (POs) गिरफ्तार, भेजे जेल

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस ने फरार एवं उद्घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 7 उद्घोषित अपराधियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। जिनको फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखाओं ने 10 जुलाई को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने वर्ष 2006 में थाना शहर बल्लभगढ़ में दर्ज चोरी के मामले में उद्घोषित अपराधी रमेश को गिरफ्तार किया है। इसी टीम ने थाना सेंट्रल के एक अन्य चोरी के मामले में पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी मिलेश उर्फ लिली को भी गिरफ्तार किया।

इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने थाना छांयसा के एक मारपीट के मामले में करीब 8 वर्षों से फरार चल रहे 2 उद्घोषित अपराधी धर्मपाल एवं रवि को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने थाना सूरजकुंड में दर्ज चोरी के मामले में फरार हैदर उर्फ टमाटर को गिरफ्तार किया।

वहीं अपराध शाखा भूपानी की टीम ने अवैध हथियार तथा चोरी के मामलें में करीब 8 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी अनिल एवं जावेद उर्फ बोबी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इन सभी उद्घोषित अपराधियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!