बिहार से गुम हुई नाबालिक लड़की को परिजनों से मिलवाया, किडनैपिंग एबडक्शन टीम (KAT) की सराहनीय कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की किडनैपिंग एबडक्शन टीम (KAT) टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए बिहार से गुमशुदा एक नाबालिग लड़की को उसके परिजनों से मिलवाकर सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 25 मार्च को पुलिस चौकी सीकरी क्षेत्र में लगभग 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की लावारिस अवस्था में घूमती हुई मिली थी। लड़की के बारे में कोई जानकारी प्राप्त न होने पर पुलिस ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) फरीदाबाद के माध्यम से लड़की को सुरक्षित SOS संस्था ग्रीन फील्ड में रखवाया गया।
उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस की किडनैपिंग एबडक्शन टीम (KAT) ने लड़की की काउंसलिंग कर उसकी पहचान एवं परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन लड़की को अपने माता-पिता अथवा घर के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं थी। उसे केवल इतना याद था कि वह जिला पश्चिम चंपारण बिहार की रहने वाली है।
इसके बाद KAT की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए जिला पश्चिम चंपारण के विभिन्न थाना क्षेत्रों से संपर्क साधा तथा लड़की की फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से साझा की। लगातार प्रयासों के बाद नाबालिग लड़की के घरेलू पते की जानकारी मिली।
परिजनों की पहचान सुनिश्चित होने के उपरांत नाबालिग लड़की को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने फरीदाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया।



