अन्तराष्ट्रिय महिला दिवस 2024 सप्ताह के अवसर पर विश्व युवक केन्द्र व सामर्थ फ़ाउंडेशन द्वारा सेमिनार व रैली का आयोजन किया गया

फरीदाबाद : विश्व युवक केन्द्र व सामर्थ फ़ाउंडेशन द्वारासेमिनार का आयोजन Florence School and College of Nursing, दयालपुर फ़रीदाबाद मे किया गया। जिसमे लगभग 300 से अधिक प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया। नारी शक्ति व समानता पे सहजयोगा ऑर्गनाइज़ेशन से श्रीमति जैस्मिन भाटिया व उनकी टीम ने जागरूक किया। collage के प्रिन्सिपल शिशुपाल ने बताया की महिलाओ की परिवार व समाज मे आर्थिक रूप मे महतावपूर्ण भूमिका है। प्रिन्सिपल ने कहा महिला दिवस हमें महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनके योगदान को मान्यता देने का अवसर प्रदान करता है। हमारे समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी साक्षमता और प्रतिभा से अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। सामर्थ फ़ाउंडेशन से प्रोगाम ऑफिसर अमित जी ने सभी का आभार भेट व धन्यवाद अर्पित किया।
अन्तराष्ट्रिय महिला दिवस 2024 सप्ताह के अवसर पर विश्व युवक केन्द्र व सामर्थ फ़ाउंडेशन द्वारा सामर्थ फ़ाउंडेशन के सेंटर पे ही पोस्टर मेकिंग व रैली का आयोजनकिया गया। 30 बच्चो व महिलाओ ने पोस्टर मेकिंग मे भाग लिया। उसके बाद लगभग 100 महिलाओ व बच्चो के साथ नारी शक्ति के पोस्टर के साथ रैली करी गई। सामर्थ फ़ाउंडेशन कि प्रेसिडेंट सोनिया चौहान ने सभी का प्रोत्साहन किया और कहा कि आज हम महिलाओं के समृद्धि और समाज में उनकी स्थिति को मजबूत करने के लिए संकल्पित हैं। हम महिलाओं को समाज में उनके अधिकारों की रक्षा करने और उनकी साक्षरता और शिक्षा को प्रोत्साहित करने का प्रतिबद्ध हैं। साथ ही पोस्टर मेकिंग के 3 सबसे अच्छे पोस्टर्स बनाने वालों को पुरस्कार दिया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सामर्थ फ़ाउंडेशन के अमित व कमलेश को धन्यवाद दिया। साथ ही इस अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण/समृद्धि/शिक्षा/सामाजिक समरसता के लिए एक संकल्प किया और महिलाओं के सम्मान और समर्थन के लिए एक सकारात्मक परिवर्तन का हिस्सा बनने का आह्वान किया।



