नवजात शिशु एवं बच्चों का hearing centre सिविल अस्पताल का राज्य मंत्री भारत सरकार कृष्णपाल गुर्जर द्वारा किया गया शुभारम्भ

फरीदाबाद : डॉ0 सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र, सेक्टर-8, फरीदाबाद द्वारा संचालित अति आधुनिक (OAE + BERA) मशीनों से सुसज्जित नवजात शिशु एवं बच्चों का hearing centre का सिविल अस्पताल, फरीदाबाद में कृष्णपाल गुर्जर (बिजली और भारी उद्योग, राज्य मंत्री भारत सरकार) एवं विशिष्ट अतिथि डाॅo विनय गुप्ता (सिविल सर्जन, फरीदाबाद) द्वारा शुभारम्भ किया गया| इसके अंतर्गत सिविल अस्पताल, फरीदाबाद में जन्में सभी नवजात शिशुओं का hearing test सिविल अस्पताल में ही निशुल्क किया जाएगा ताकि उनका सही से जाँच व उपचार समय से हो सके|

इस कार्यक्रम में डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केन्द्र से डॉ रमेश अग्रवाल मेडिकल डायरेक्टर, राजकुमार अग्रवाल, अशोक गोयल, अरुण सराफ़, आरती अग्रवाल, राकेश गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, राजन अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल एवं समीर सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!