एनआईटी भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना को मिल रहा जनता का भरपूर समर्थन

फरीदाबाद : एनआईटी के भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना का चुनावी प्रचार दिन प्रतिदिन जोर पकड़ता जा रहा है। सतीश फागना को एनआईटी विधानसभा में लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और जनता उन्हें जीत का आर्शीवाद दे रहे है। आज भी चुनावी प्रचार के दौरान सतीश फागना एनआईटी विधानसभा के सनातन धर्म आर.एस.एस जवाहर कालोनी,लेजर वैली पार्क डबुआ कालोनी,गुर्जर चौक राजीव कालोनी,ठाकुर चौपाल सारण गांव,उडिया कालोनी,उत्तम नगर में पहुंचे जहां लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सतीश फागना ने कहा कि आपका बेटा,आपका भाई और आपके सुख दुख का साथी चुनाव लड़ रहा है। यह चुनाव मेरा नहीं अपितु आप सभी का है क्योकि कांग्रेस विधायक ने एनआईटी विधानसभा को जिस नर्क में धकेला है उसे आपके वोट रूपी ताकत भाजपा को देकर वापिस खुशहाली और विकास के रास्ते पर ला सकती है। सतीश फागना ने कहा कि भाजपा सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास की नीति से काम करती है। इसलिए आने वाली 5 अक्टूबर को कमल के फूल के निशान पर बटन दबाकर एक समृद्व,सुन्दर व भयमुक्त एनआईटी बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। See less

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!