2.100 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच उंचा गांव की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश कुमार मोहन के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा अवैध नशा पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 9 अप्रैल को क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने 2.100 किलोग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सुमित वासी गांव डीग, प्रहलादपुर के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 09 अप्रैल को क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए गांव डीग, प्रहलादपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को 2.100 किलोग्राम गांजा सहित चंदावली पुल से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना सदर बल्लभगढ में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया की आरोपित 2.100 किलोग्राम गांजा कोसी से किसी व्यक्ति से 13,000 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से लेकर आया था। आरोपित को माननीय न्यायलय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!