310 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा अवैध नशा पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते 17 अप्रैल को क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने 310 ग्राम गांजा सहित एक आरोपित को काबू किया है। जिसकी पहचान शिवम कुमार वासी गाँव इटहरी जिला मुंगेर बिहार हाल राजीव कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 अप्रैल को क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शिवम कुमार को प्रतापगढ पुल के पास से काबू किया है। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उसके पास से 310 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि वह राजीव कॉलोनी में एक तेजाब बनाने की कम्पनी में काम करता है और वह 500 ग्राम गांजा को दिल्ली से 5000/-रू में खरीद कर लाया था। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!