चाकू के बल पर छीना था फोन व लैपटॉप, क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने एक और आरोपितों को किया गिरफ्तार
लैपटॉप व वारदात में प्रयोग चाकू बरामद

फरीदाबाद : 15/16 मई की रात को मुकेश कालोनी बल्लभगढ में चाकू के बल पर एक व्यक्ति से फोन छीनने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने एक और आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसकी पहचान तरुण उर्फ नवीन(21) वासी अम्बेडकर बस्ती बल्लभगढ फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15/16 मई की रात को तरुण उर्फ नवीन ने अपने साथियों के साथ लूट की वारदात में शामिल था। जिसने चाकू की नोंक पर वारदात को अंजाम दिया था और अपने अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गया था। उससे लैपटॉप व वारदात में प्रयोग चाकू बरामद किया गया है।
घटनाक्रम में एक आरोपित जतिन को पहले ही गिरफ्तार कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ था। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
बता दें कि 15/16 मई की रात को गर्ग कालोनी बल्लभगढ निवासी सरित पुन्डिर से मुकेश कालोनी मैन रोड बल्लभगढ पर तीन मोटरसाइकिल सवार लड़कों ने चाकू के बल पर उसका फोन व लैपटॉप छीन लिया था। जिस पर सरित पुन्डिर की शिकायत पर थाना आर्दश नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।



