कवि सचिन मेहता “परम शालीन” बने भाजपा के सक्रिय सदस्य

फरीदाबाद : सचिन मेहता (MBA, B.Tech) भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी, जिला सह संयोजक, भाजपा, फरीदाबाद ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। यह प्रक्रिया भाजपा के फरीदाबाद कार्यालय, अटल कमल भवन में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा जी और महामंत्री मनोज वशिष्ट जी की उपस्थिति में सचिन मेहता ने सक्रिय सदस्यता का फॉर्म भरा।
सचिन मेहता ने अभी तक 2057 नए सदस्य भाजपा में जोड़े है, 2000 नए सदस्य जोड़ते ही सचिन मेहता “परम शालीन” जी पार्षद के लिए मजबूत दावेदार हो गए है.
भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि पार्टी का संगठन पर्व कार्यकर्ताओं के लिए एक उत्सव के समान है। साधारण सदस्यता के साथ-साथ सक्रिय सदस्यता अभियान पार्टी में नए जोश का संचार कर रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बनकर संगठन को और अधिक मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन चुनावों की तैयारियों में कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं और इन चुनावों को लेकर काफी उत्साहित हैं।
सक्रिय सदस्य बनने के बाद सचिन मेहता ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस बार MCF में भी भाजपा आयेगी औऱ फरीदाबाद में विकास के कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाएगी. जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता को सशक्त बनाने का काम किया है। वैसे ही इस बार दिल्ली में भी भाजपा सरकार आएगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है, अब नहीं रहेंगे बदल के रहेंगे.
मेहता जी ने विश्वास जताया कि आगामी फरीदाबाद नगर निगम चुनावों में भी जनता के समर्थन से भाजपा का कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली द्वारा शुरू किए गए सक्रिय सदस्यता अभियान को कार्यकर्ताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह अभियान न केवल संगठन को मजबूती प्रदान कर रहा है, बल्कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता और समर्पण की भावना भी बढ़ा रहा है।
भाजपा का यह सदस्यता अभियान पार्टी की जड़ों को और गहराई तक मजबूत करेगा, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को और अधिक सफलता मिलेगी।