‘’नशा मुक्त भारत अभियान’’ के अंतर्गत ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन
नशे के दुष्प्रभाव, MANAS एप व हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी

फरीदाबाद : पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओ.पी. सिंह के आदेशानुसार व पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा “नशा मुक्त भारत ” के अंतर्गत हुड़्डा ग्राउंड सेक्टर 31 फरीदाबाद मे पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम में सामुदायिक सेल ने आमजन को नशे के दुष्परिणाम व नशा से बचाव के बारे, MANAS एप, हेल्पलाइन 1933, डायल 112 व यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया गया | सत्र के अंत मे विडियो वेन के माध्यम से नशे की शॉर्ट मूवी दिखाकर लोगो को जागरूक किया|

इसके साथ नशा मुक्ति टीम द्वारा हार्डवेयर चौक पर भी नशे के बारे जागरूक किया गया। इस दौरान करीब 300 व्यक्तियों को जागरूक किया गया| इसके पश्चात नशा मुक्ति टीम ने इलाका सेंट्रल जोन में डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य किया तथा नशे से पीड़ित व्यक्तियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी|



