वाहन चोरी के मामले में अपराध शाखा बार्डर की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बार्डर की टीम ने वाहन चोरी के मामले में आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि 24 नवम्बर 2024 को अंकित वासी नगला इन्कलेव पार्ट-1, फरीदाबाद ने थाना सैंट्रल में दी अपनी शिकायत में बतलाया कि टाउन पार्क के गेट से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है, जिसकी शिकायत पर थाना सैंट्रल में चोरी का मामला दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बार्डर की टीम ने आरोपी सुमित वासी जैतपुर दिल्ली हाल अजय कॉलोनी, पल्ला फरीदाबाद को बाई पास रोड़ सेक्टर -37 से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। जिसको अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!