राहुल गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

फरीदाबाद : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तत्पश्चात जन्मदिवस पर केक काटकर खुशी जाहिर की तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सडक़ से लेकर संसद तक जनता की आवाज बुलंद करने वाले राहुल गांधी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए पहले नेहरू कालोनी पहुंचे जहां नेहरू कालोनी में भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक के साथ विधान प्रताप सिंह, रिन्कू चंदीला, शालिनी चोपड़ा, बलजीत अरोड़ा, पूर्व पार्षद दीपक चौधरी, प्रेम कृष्ण आर्य पप्पी, ईशांत कथूरिया, राहुल सरदाना ने अपने-अपने हाथों से भण्डारे का वितरण किया।
इसके बाद श्री कौशिक के नेतृत्व में कांग्रेस टीम सिविल अस्पताल बादशाह खान पहुंची जहां बलजीत कौशिक ने अपने हाथों से मरीजों को फल वितरित किए और उनका हाल-चाल जाना।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व नेहरू कालोनी के लोगों को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए मजबूती से अपनी बात रखी है तथा देश के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाई है।

बलजीत कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी की विचारधारा समाज में प्रेम, भाईचारे और समानता का संदेश देती है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश के विकास, सामाजिक सौहार्द और जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर फरीदाबाद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के साथविनोद कौशिक, डा. सौरभ शर्मा, श्रीमती रेनू चौहान, श्रीमती सुनीता फागना, चंचल तंवर, डा. पराग गौतम, एन.के.शर्मा, विकास फागना, प्रेम यादव, राजा सैनी, इकबाल कुरैशी, देवेंद्र दीक्षित, हरदेव तायल, विजयपाल ठेकेदार, अमीद खान, जुबैर खान, मनीष कुमार एवं संतोष कौशिक सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!