बुडाकान कराटे डोजो के कराटे खिलाडिय़ों ने स्टेट कराटे प्रतियोगिता में जीते मैडल

फरीदाबाद, 13 जुलाई। बुडाकान कराटे डोजो के कराटे खिलाडिय़ों ने स्टेट कराटे प्रतियोगिता में जीते मैडल। इसमें 300 कराटे खिलाडिय़ों ने भाग लिया। कराटे खिलाड़ी डीपीएस सैक्टर-81 की हैड मिस्टे्रस रितु जैन एवं डीएवी के प्रिंसीपल डा. विनोद बरथवाल ने मेडल देकर सम्मानित किया।

डीपीएस सैक्टर-81 के छात्र शाशवत, समय, शिवांक, काव्या, निमिषा ने गोल्ड मैडल जीता। वहीं हवीश ने सिल्वर मैडल पर कब्जा जमाया। वहीं जयदित्या, दिवांशी, दिवम, एकांश ने ब्रांज मैडल जीता और डीएवी की तानी शर्मा, अलीजा, चारवी, यर्थाथ ने गोल्ड जीता। वहीं अरजान अली, निष्कर्श ने ब्रांज मैडल जीता। जिन कराटे खिलाडिय़ों ने गोल्ड मैडल लिया। उन्हें नेशनल कराटे प्रतियोगिता दिल्ली में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पदक विजेता में उनके अभिभावकों और क्लब में संचालक गणेश राजपूत, दिनेश कुमार, नितिन सिंह राना, वैभव कुमार, अभिषेक रावत, रितिका, दीपशिखा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!