नेहरू ग्राउंड को जाम से राहत दिलाने पर डीसीपी एनआईटी उत्तम का निवासियों ने जताया आभार

सकारात्मक कार्यशैली और संवेदनशील व्यवहार ने जीता लोगों का दिल, पुलिस के प्रति बढ़ा विश्वास

फरीदाबाद। नेहरू ग्राउंड में अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने पर क्षेत्र के निवासियों ने डीसीपी एनआईटी सुश्री उत्तम का आभार व्यक्त किया। इस संबंध में नेहरू ग्राउंड के निवासी एनएच.5 स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचे और समस्या का समाधान कराने के लिए उनका धन्यवाद किया। निवासियों ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका समाधान कराने के लिए सकारात्मक पहल करना एक अच्छे पुलिस अधिकारी की पहचान है।

गौरतलब है कि नेहरू ग्राउंड में अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जाम की समस्या से न केवल लोगों का समय बर्बाद होता था, बल्कि रोजमर्रा के कामकाज में भी बाधा उत्पन्न होती थी। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के निवासी डीसीपी एनआईटी सुश्री उत्तम से मिले और अपनी परेशानी उनके सामने रखी।

निवासियों के अनुसार डीसीपी उत्तम ने उनकी बात को पूरे ध्यान और गंभीरता से सुना तथा समस्या के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाए। अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाने की कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने डीसीपी कार्यालय पहुंचकर उनके प्रति आभार प्रकट किया।

इन दिनों नेहरू ग्राउंड के निवासियों के बीच डीसीपी उत्तम के सकारात्मक व्यवहार की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि अक्सर आम नागरिक पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखने से पहले झिझक महसूस करते हैं, लेकिन जब कोई अधिकारी उनकी बात को संवेदनशीलता से सुनता है और समाधान की दिशा में पहल करता हैए तो पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।

निवासियों ने कहा कि डीसीपी उत्तम का सहज, संवेदनशील और सकारात्मक रवैया सराहनीय है। उनकी कार्यशैली से यह संदेश मिलता है कि यदि जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और समय पर उचित कार्रवाई की जाए, तो आम लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

नेहरू ग्राउंड के निवासियों ने डीसीपी एनआईटी सुश्री उत्तम का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम जनता की परेशानी दूर करने के लिए की गई कार्रवाई सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पुलिस प्रशासन इसी प्रकार जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समाधान सुनिश्चित करेगा।
नेहरू ग्राउंड के निवासियों की ओर से डीसीपी एनआईटी सुश्री उत्तम का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
इस अवसर पर नवीन भाटिया, राजकुमार गुप्ता, विशाल शर्मा, सीमा भाटिया, पवन, गुरु दयाल, वेद प्रकाश कुकरेजा सहित नेहरू ग्राउण्ड की महिला शक्ति, युवा व बुजुर्ग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!