आर डबल्यू ए की हुई बैठक, अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला ने की

फरीदाबाद, 22 मई (मनीष शर्मा)। आर डब्ल्यू ए, डी 2/ सेक्टर दस एक बैठक हरदीप महाजन के निवास 104 सेक्टर दस में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला ने की! बैठक में आर डब्ल्यू ए,डी2/से सभी जुड़े निवासियों ने भाग लिया। ब्लॉक से जुड़ी समस्याओं को लेकर आपस में विचार विमर्श किया! बैठक में सर्वसम्मति से फ़ैसला लिया गया जितनी भी ब्लॉक से जुड़ी समस्या को मिलकर आपस में मिलकर हल किया जाएगा! पूर्व विधायक बीसला ने कहा की रिहायशी प्लॉटों में कमर्शियल एक्टिविटी होना गलत है जिसकी वजह से सेक्टरों में प्रदूषण बढ़ रहा है जिससे हर शहरवासी को बहुत परेशानी होती है! उन्होंने यह भी कहा कि पार्क हॉस्पिटल में एम्बुलेंस का आना जाना लगा रहता है, एम्बुलेंस मे कई बार मरीज़ भी नहीं होता लेकिन एम्बुलेंस के ड्राइवर हॉर्न बजाते रहते हैं जिसकी वजह से ध्वनि प्रदूषण फैलता है!
सर्वसम्मति से बैठक मे निर्णय लिया गया कि हॉस्पिटल को लिखित मे दिया जायेगा की ध्वनि पोल्लुशन न फैलाया जाए और ड्राइवरों को हिदायत दी जाएगी वो हॉर्न को जब बजाऐ जब उस में मरीज़ हो ख़ाली ना बजाएँगे।
नेतराम चौहान ने कहा कि डीटू/के अंदर अधितर प्लॉट्स ख़ाली पड़े हैं उनके मालिकों से अनुरोध किया जाएगा कि उस समय-समय पर अपने प्लॉट की सफ़ाई कराए जिसकी वजह से प्लांट के अंदर ख़तरनाक कीड़े मकोड़े न पनप सके।
वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि जल्दी ही ब्लॉक के अंदर हरियाली दार पौधे लगाए जाएंगे दिन के घर के सामने वाले पौधे लगे हैं वही देख रेख करेगा और एक बड़ी बैठक जल्दी ही आयोजित की जाएगी जिसमें सब मिलकर ब्लॉक की समस्याओं का निवारण के लिए कार्य करेंगे। इस मौक़े पर एस सी शर्मा, विनोद भंसाली, आर पी नागर, लबली पंचाल, राजेंद्र अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, जितेश महेन्द्रू



