एनपीटीआई में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया पौधरोपण

फरीदाबाद। सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आयोजन 16 मई 2026 से 31 मई 2026 तक “पर्यावरण और ऊर्जा – स्वच्छता की ओर” थीम के अंतर्गत किया जा रहा है। इसी क्रम में एनपीटीआई परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हेमंत जैन, महानिदेशक, NPTI एवं सदस्य (GO&D), CEA ने मंदिर परिसर के समीप पौधरोपण कर अभियान का नेतृत्व किया।

कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए डॉ. एस. सेल्वम (प्रधान निदेशक), डॉ. इंदु महेश्वरी (प्रधान निदेशक, प्रशिक्षण), सुरेन्द्र कुमार (निदेशक, प्रशासन) और दुर्गाशंकर साहू (निदेशक, सिम्यूलेटर) के आलावा उपनिदेशक एवं सहायक निदेशकों ने भी पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
स्वच्छ एवं हरित वातावरण के महत्व को रेखांकित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। जिसके चलते एक साथ एनपीटीआई परिसर में 11 अलग अलग प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान “पर्यावरण और ऊर्जा – स्वच्छता की ओर” अभियान के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छ, हरित एवं ऊर्जा-सुरक्षित भारत के निर्माण का संदेश दिया गया तथा सभी से इसमें सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।



