देसी कट्टा सहित अपराध शाखा सेक्टर-48 टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त, अपराध, मकसूद अहमद द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने व आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने देसी कट्टे व अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर गस्त के दौरान संजय उर्फ संजू वासी भारत कॉलोनी खेडीपुल को गिरफ्तार किया जिससे एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना खेडीपुल में अवैध हथियार रखने की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ से ज्ञात हुआ कि आरोपी, कपिल नाम के व्यक्ति से 2000/-रु में देसी कट्टा को खरीद कर लाया था। संजय उर्फ संजू पर पूर्व में भी अवैध हथियार का मामाल दर्ज है।

अपराध शाखा की टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी कपिल निवासी मथुरा को भी बल्लबगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी कपिल टैक्सी चलाता है जिसकी संजय उर्फ संजू से दोस्ती थी। आरोपी कपिल ने किसी अंजान व्यक्ति से काफी समय पहले 5000/-रु में मथुरा से देसी कट्टे को खरीदा था। दोनों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!