सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले रमेश सहगल को प्रशंसा पत्र व 5000 हजार का ईनाम देकर किया सम्मानित

- सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को फरीदाबाद पुलिस की तरफ से ईनाम दिया जाएगा।
फरीदाबाद : बता दें कि नेशनल हाईवे पर गुडिय़र चैक के पास रविवार सुबह करीब 7 बजे बल्लबगढ़ की तरफ जाने वाले ऑटो को स्फिट कार ने पीछे से टक्कर मारी जिसके कारण ऑटो मैट्रो पिल्लर से टकरा गया और उसमें ड्राईवर सहित बैठे चार व्यक्तियों को गंभीर चोटे आई, जिसमें जाहिद हुसैन निवासी दयालनगर की मौत हो गई। जिस पर थाना सैक्टर 8 में मृतक के भाई जाफर की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गई।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल से शमशेर नामक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रुम को सूचित किया। तभी सेक्टर 15 निवासी रमेश सहगल जो अपने परिवार सहित गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे थे जब गुडिय़र चैक के पास घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सड़क पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी, पता चला कि एक्सीडेन्ट हुआ है, घायल सड़क पर पड़े हुए हैं। रमेश सहगल ने अपने बच्चों को कार से नीचे वहीं घटनास्थल पर उतारकर, इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए तुंरत घायल ऑटो ड्राईवर प्रमोद, महिला सवारी सरस्वती व विष्णु को बल्लबगढ सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।
सूचना पाकर घटनास्थल पर ईआरवी 185 व 163 पहुंची जो मृतक व अन्य घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वापिस लौटकर घटनास्थल पर आए और अपने परिवार को लेकर गोवर्धन के लिए रवाना हुए।
विकास कुमार अरोडा पुलिस आयुक्त महोदय ने अपने कार्यालय में रमेश सहगल को नकद ईनाम व प्रशंसा पत्र दिया। उन्होंने कहा कि रमेश सहगल ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाकर एक मिसाल पेश की है। हमें मदद के लिए हमेशा आगे आना चाहिए जिससे की किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की जान बचाई जा सके। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को फरीदाबाद पुलिस की तरफ से ईनाम दिया जाएगा।



