मीडिया विभाग द्वारा एनसीसी और सोशल वर्क विद्यार्थियों के लिए विशेष कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में व्यावहारिक गतिविधियों की अहम भूमिका: प्रो.पवन सिंह

  • विद्यार्थियों को एनसीसी से मिलती है अनुशासन और नेतृत्व की प्रेरणा: डॉ.महेश चंद

फरीदाबाद, 6 अक्टूबर। जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा एनसीसी विभाग के सहयोग से बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष ‘एनसीसी स्किल डेवलपमेंट एक्टिविटी’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मीडिया विभाग की ‘वीकली स्किल बूस्ट सीरीज’ के तहत किया गया।

विश्वविद्यालय बास्केटबॉल मैदान में मीडिया विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू. के सभी विद्यार्थियों को इस गतिविधि में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर, आर्मी विंग डॉ.महेश चंद और विद्यार्थियों के इंस्ट्रक्टर सहिज ने विद्यार्थियों को एनसीसी के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जीवन कौशल के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत योग एवं अन्य खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहित किया।

विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कक्षा के माहौल से बाहर निकलकर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करना बेहद जरूरी है। इस तरह की गतिविधियां युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व और अनुशासन की भावना को मजबूत करती हैं, जो उनके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में अत्यंत उपयोगी साबित होती हैं।

इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर डॉ.अखिलेश त्रिपाठी, डॉ.नरेंद्र ढुल विशेषरूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!