3 साल के मासूम की हत्या के मामले में सौतेला पिता ही निकला हत्यारा
अपराध शाखा सेक्टर 16 की टीम ने किया गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेकर की जाएगी पूछताछ

फरीदाबाद : 21 जून को शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर स्थित एक मकान में एक 3 वर्षिय बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी, जिस संबंध में थाना सूरजकुंड में हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
वरुण कुमार दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ने बताया कि घटनाक्रम के संबंध में अपराध शाखा सेक्टर 16 की टीम ने उप निरीक्षक महेंद्र सिहं के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सौतेले पिता सुशांत (23) वासी एसजीएम नगर को 23 जून को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जांच में सामने आया है कि सुशांत करीब 1/1.5 साल पहले रैपीडो चलता था। सुधा ने उसकी रैपीडो बुक की थी, उसके बाद से ही उसकी आपस में जानकारी हुई थी। फिर उन्होंने अपने पर्सनल नंबर सांझा कर लिये और उनकी बातचीत शुरू हो गई। करीब 1 साल पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली। सुधा को पहले पति से एक 3 वर्षीय बच्चा था। बच्चे को सुशांत पसंद नहीं करता था। सुधा बार-बार बच्चे से मिलने के लिए अपनी मां के घर आती जाती थी, इसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद रहता था। घटना से एक दिन पहले आरोपित अपनी ससुराल शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर आया था, उसकी पत्नी पहले ही अपने मायके आई हुई थी। 21 जून की सुबह मौका पाकर उसने चाकू से गला रेत कर बच्चे की हत्या कर दी।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपित को आज 24 जून को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।



