चोरी की मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा व सट्टा खाई के 4,530 रुपये बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

अपराध शाखा व पुलिस चौकी नवीन नगर की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा तथा सट्टा खाई के 4,530 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने थाना मुजेसर में दर्ज वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए सुमित निवासी गांव कर्मन, जिला पलवल, हाल निवासी गांव जाजरू, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

देशी कट्टे सहित एक आरोपी गिरफ्तार

वहीं, अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए रवि कश्यप निवासी गांव गढ़ी, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी रामनगर कॉलोनी, गांव मच्छगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया है।

सट्टा खाई करते दो आरोपी गिरफ्तार, 4,530 रुपये बरामद

इसी क्रम में पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति अजय नगर, इस्माइलपुर, फरीदाबाद में सरेआम सट्टा खाई कर रहे हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अजय वर्मा निवासी गांव अंतपुर, जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी अजय नगर, इस्माइलपुर, फरीदाबाद तथा नूर मोहम्मद निवासी जगमाल एन्क्लेव, अगवानपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से सट्टा खाई के 4,530 रुपये बरामद किए हैं।

फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!