होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय एवं SGFI जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जीते पदक

फरीदाबाद। 42वीं सब-जूनियर एवं जूनियर हरियाणा स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 15 से 17 अगस्त 2026 को लॉर्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सिरसा में किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, सेक्टर-29, फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, दो कांस्य पदक सहित एक छठा स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं फरीदाबाद का नाम रोशन किया।

विद्यालय की छात्रा अंकिता ने ट्रेडिशनल योगासन एवं आर्टिस्टिक सोलो योगासन में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं अर्पिता ने ट्रेडिशनल योगासन एवं आर्टिस्टिक सोलो योगासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों स्पर्धाओं में कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके अलावा विद्यालय की छात्रा रिशिका ने ट्रेडिशनल योगासन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान प्राप्त किया।
SGFI जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में गार्गी का शानदार प्रदर्शन
इसके साथ ही, जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यालय, फरीदाबाद के माध्यम से आयोजित SGFI जिला स्तरीय अंडर-11 योगासन प्रतियोगिता में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा गार्गी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। गार्गी ने ट्रेडिशनल योगासन स्पर्धा में तृतीय स्थान तथा आर्टिस्टिक सोलो योगासन स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह प्रतियोगिता 11 से 14 अगस्त 2026 तक होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, सेक्टर-75, फरीदाबाद में आयोजित हुई थी।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर साकेत भाटिया एवं प्रधानाचार्या अंशू टंडन ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि योग एवं खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय के योग कोच श्याम कुमार ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के नियमित अभ्यास, कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के स्पोर्ट्स विभाग की एचओडी वंदना शर्मा, नीरज शर्मा, हुकम सिंह, राधा शर्मा एवं संजय सिंह ने खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



