faridabad crime क्रेडिट कार्ड चालू करने के नाम पर 95,000/-रू की ठगी, एक फोन कॉलर गिरफ्तार

faridabad crime : भारत कॉलोनी, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक कॉल आया जिसने अपने आप को कोटक महिन्द्रा बैंक का कर्मचारी बताया और क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने को कहा, जिसके लिए उसके पास एक उसने एक एप का लिंक भेजा जिसको उसने डाउनलोड कर लिया और समय बाद ही उसके क्रेडिट कार्ड से 95,000/-रू कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अखिल तंवर (30) वासी जय विहार फेस-1 दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि अखिल ने शिकायतकर्ता के पास क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने के लिए कॉल किया था और एप का लिंक भेजा था। आरोपी BBA पास है गुडगांव में कपडे सिलने की वर्कशाप है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!