रंजिश के चलते खरीदा देशी कट्टा, क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

फरीदाबाद : अवैध हथियार रखने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने आरोपी अकरम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अकरम निवासी सुभाष कॉलोनी बल्लबगढ़ फरीदाबाद का रहने वाला है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सहायता से आरोपी को थाना मुजेसर के क्षेत्र से अवैध हथियार सहित काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा बरामद किया गया है।
आरोपी के खिलाफ मुजेसर थाना में अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अलीगढ़ अपने मामा के गया था उस दौरान यह देसी कट्टा अलीगढ़ से 5000 रुपए में खरीद कर लाया था।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।



