कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा गुरुद्वारा साहिब सेक्टर- 15 के स्थापना दिवस के मौके पर गुरूद्वारे में पहुंचे और अरदास की

बल्लभगढ़, 28 फरवरी। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा गुरुद्वारा साहिब सेक्टर- 15 के स्थापना दिवस के मौके पर गुरूद्वारे में पहुंचे। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने गुरुद्वारे में माथा टेक कर प्रदेश के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी की। गुरुद्वारा कमेटी द्वारा मंत्री मूलचंद शर्मा का स्वागत भी किया गया, तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ मोहना रोड पर चल रहे नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे।

उन्होंने जल्द ही नाले के कार्य को पूरा करने की बात वहां पर उपस्थित लोगों को कही। उन्होंने कहा कि जनता को नाले की वजह से किसी भी प्रकार की परेशानी नही आने दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने नाले के कार्य को करवा रहे विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि नाले के निर्माण में कोई कोताही नहीं होनी चाहिये और आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी ना आए। क्योंकि सीवर के पानी नाले के कार्य की वजह से ही गलियों में नजर आता है। जिससे लोगों को दिक्कत आ रही है। उसको दूर करने के लिए जल्द से जल्द नाले के कार्य को पूरा करने की बात कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित लोगों को कही और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!