गुरु अजय शर्मा से प्रेरणा लेकर समाज सेवा का कार्य कर रहा हूं : आयुष कौशिक

फरीदाबाद। गुरु-शिष्य का संबंध बहुत ही अटूट व पवित्र होता है। गुरु-शिष्य की जोड़ी कभी नहीं तोड़ी जा सकती है। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा व भाजपा युवा नेता एवं प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के उत्तरप्रदेश प्रभारी आयुष कौशिक इसका उदाहरण हैं। आयुष कौशिक अजय शर्मा को अपना राजनैतिक व सामाजिक गुरु मानते है और उनके नक्शे कदम पर चलते हुए समाज सेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहते है।

आयुष कौशिक कहते है यदि राजनीति समाज के हित में की जाए और साफ नियत से समाज कल्याण में अपना योगदान दिया जाए तो समाज सेवा का उससे श्रेष्ठ कोई साधन नहीं है। ये सभी गुण मेरे गुरु अजय शर्मा में है और यही गुण मुझे सिखाए हैं। पद से कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता। व्यक्ति अपने कर्मो से बड़ा होता है। मुझे गर्व है कि मैंने एक ऐसे व्यक्ति को अपना गुरु बनाया है जो स्वयं से ज्यादा समाज कल्याण के लिए समय देते हैं। अपने गुरु अजय शर्मा से सीखकर मैंने समाज कार्यों के लिए एक संगठन बनाया जिसका नाम सर्व समाज एकता संघ है और अजय शर्मा संगठन के संगरक्षक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!