11 लाख रुपए लूटने के बाद कारोबारी को कार समेत जिंदा जलाया !

हांसी (हरियाणा) ! जिले के हांसी शहर में बदमाशों ने एक व्यापारी को जिंदा जलाकर मार डाला। बताया जाता है कि देर रात डिस्पोजल व्यापारी से 11 लाख रुपए लूट गए। इसके बाद बदमाशों ने उनकी कार में आग लगा दी। कारोबारी ने घायल हालत में भांजे को फोन करके मदद भी मांगी थी, लेकिन इससे पहले कि परिजन मौके पर पहुंचते वह (कारोबारी) कंकाल में तब्दील हो चुके थे। इसी बीच पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक शरीर के अवशेषोंं को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाते हुए मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। मरने वाले की पहचान गांव डाटा के रहने वाले राममेहर के रूप में हुई है। वह बरवाला में डिस्पोजल ग्लास की फैक्ट्री है।

देर रात व्यापारी राममेहर गाड़ी से कहीं जा रहे थे। उनके पास 11 लाख रुपए का कैश भी था। भाटला-महजत रोड पर अचानक कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान हमला करके व्यापारी से न सिर्फ 11 लाख रुपए का कैश लूट लिया गया, बल्कि कार में आग लगाकर उन्हें जिंदा जला दिया गया। देर रात करीब 12 बजे घटना की सूचना मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पूरी तरह जल चुकी कार के नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया। थोड़ी ही देर में वो भी मौके पर पहुंच गए।

फोन करके कहा था- कार को आग लगा रहे हैं मुझे बचा लो : राममेहर के परिजनों का कहना है कि घटना के समय व्यापारी राममेहर बुरी तरह से घबराए हुए थे। उन्होंने अपने भांजे को मदद के लिए फोन भी किया था। इसकी ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जब तक उन्हें पुलिस का फोन आया, वो घटनास्थल के लिए निकल चुके थे। फोन पर व्यापारी ने कहा था, ‘जल्दी आ जाओ मेरी जान खतरे में है। दो बाइकों पर सवार लोग मुझे मार डालेंगे।’ परिजनों ने जल्द ही मौके पर पहुंचने की बात कही थी।

मंगलवार को बैंक से निकलवाए थे 11 लाख : सदर थाना प्रभारी कश्मीरी लाल ने बताया कि पुलिस को रात 12 बजे बरवाला रोड पर एक व्यक्ति को कार में जिंदा जला दिए जाने की सूचना मिली थी। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने बताया कि राममेहर ने मंगलवार को बैंक से 11 लाख रुपए निकलवाए थे। हिसार से जब गांव डाटा आ रहे थे। महजत के पास दो बाइक सवारों ने कार को घेर लिया और जबरन रोककर पैसे लूटने के बाद कार को आग लगा दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!