faridabad crime वाहन चोरी के अलग-अलग मामलो में 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 मोटरसाईकिल बरामद

faridabad crime : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर 56 व NIT की टीम ने अलग-अलग मामलों में 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 2 मोटरसाईकिल बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए हर्ष(23) वासी पल्ला फरीदाबाद से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई है व अपराध शाखा NIT ने आबिद(35) वासी नगीना मेवात को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



