शराब ठेकेदार और कर्मचारी पर नकाबपोशों ने की फायरिंग !

हरियाणा ! फतेहाबाद जिले के गांव गोरखपुर में गुरुवार देर रात एक बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने शराब ठेकेदार और उसके कर्मचारी पर फायरिंग कर दी। गनीमत ये रही कि दोनों बाल-बाल बच गए। आरोपी फायरिंग करके फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। गोरखपुर का रहने वाला राजा गांव के बाहर शराब का ठेका चलाता है। करीब 9 बजे वह और उसका कर्मचारी नत्थू ठेके के बाहर बैठे हुए थे। कुछ दूरी पर दो युवक और बैठे थे। इसी दौरान 1 पल्सर बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी।

आरोपियों ने एक-एक करके तीन फायर किए और बाइक लेकर फरार हो गए। गनीमत ये रही कि एक भी गोली राजा व नत्थू को नहीं लगी। गोली चलता देखकर वहां बैठे दो युवक भी भाग निकले। पूरी घटना ठेके में लगे सीसीटीवी की फुटेज में नजर आ रही है। आरोपियों ने नकाब पहना था, बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। राजा ने अब थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!