संतोष यादव की विधायक नीरज शर्मा से अपील घर से बाहर निकलकर गरीबों को राशन वितरित करवाएं

फरीदाबाद। एनआईटी 86 विधानसभा से आम आदमी पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके संतोष यादव ने एनआईटी 86 विधानसभा के विधायक नीरज शर्मा से अपील की है कि अपने घर से बाहर निकलकर क्षेत्र में सेनेटाइजेशन और राशन वितरित करवाएं। एनआईटी 86 में ज्यादातर गरीब मजदूर तबका रहता है और उनके पास न तो राशन कार्ड और किसी के पास राशन कार्ड है तो उनका नाम ऐसे दुख की घड़ी में काट दिया गया है। विधायक लॉक डाउन का पालन करके घर बैठे हैं और जनता परेशान है।

ऐसे बुरे वक्त में युवा समाजसेवी संतोष यादव ने विधायक से अपील की है कि क्षेत्र में महामारी न फैले इसके लिये सेनेटाइजेशन करवाया जाए, मच्छर की दवाइयों का छिडक़ाव करवाया जाए और घर-घर माश्क और सेनेटाइजर बंटवाया जाए। अभी तक एनआईटी 86 में गरीब मजदूरों की सेवा केवल समाजसेवी संस्थाएं कर रही है लेकिन प्रसाशन की तरफ से कोई मदद जनता तक नहीं पहुँच पा रही है। बहुत से घर भूखे प्यासे है। क्षेत्र में नगर निगम कहीं भी मीठा पानी नही दे पा रहा है। इसलिये ऐसे समय मे विधायक नीरज शर्मा को जनता के मदद के लिए आगे आना चाहिए, जनता ने बड़ी उम्मीदों से विधायक को चुना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!