शहीद संदीप सिंह खेल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

फरीदाबाद, 31 मई (मनीष शर्मा) : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आज आदर्श गांव अटली स्थित शहीद संदीप सिंह खेल परिसर में बाबा लाल दास नशा मुक्ति कमेटी तथा रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद और पतंजलि के बैनर तले एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी से धर्मेंद्र सिंह ने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे जीवन को नष्ट कर देती है। इसलिए हमें नशे से दूर रहना चाहिए। कर्मवीर व अमित वर्मा और पतंजलि से राजेश भाटी ने सभी को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है,नशे से दूर रहना ही बेहतर है।

उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि पहुंचाने के साथ ही इससे सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता ही है, साथ ही स्वयं और परिवार की सामाजिक स्थिति को भी भारी नुकसान पहुंचाता है । नशे के आदी व्यक्ति को समाज में हीन भावना की दृष्टि से देखा जाता है । नशे करने वाला व्यक्ति परिवार के लिए बोझ स्वरूप हो जाता है, उसकी समाज एवं राष्ट्र के लिया उपादेयता शून्य हो जाती है। कार्यक्रम के दौरान मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान आने वालों युवाओं को उचित इनाम देकर सम्मानित किया गया। खेल परिसर मे किसी प्रकार का नशा ना करे ऐसी प्रार्थना की गई और शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। करो योग,रहो निरोग के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर मास्टर मुकेश,मास्टर लीलू पाराशर,इंद्रजीत,ताराचंद,मदन कुमार,सुधीर शास्त्री,पप्पू,अजय शास्त्री सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।



